Bharat Express DD Free Dish

तिब्बत विवाद: चीन ने दो अमेरिकी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

Edited by Nitish Pandey

तिब्बत विवादः चीन ने दो अमेरिकी नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध – चीन की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि तिब्बत में मानवाधिकारों के हनन के नाम पर अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई के जवाब में चीन ने दो अमेरिकी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है. धार्मिक व जातीय अल्पसंख्यकों के साथ चीन के व्यवहार को लेकर दोनों पक्षों के बीच गतिरोध जारी है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टॉड स्टीन और माइलेस यू मौचुन समेत उनके परिवार के करीबी सदस्यों के चीन में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. चीन में उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी और उन्हें चीन में किसी भी व्यक्ति या संगठन से संपर्क करने से रोक दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read