Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली दंगे का आरोपी उमर खालिद तिहाड़ जेल से रिहा, बहन की शादी के लिए मिली है 7 दिन की जमानत

Edited by Nitish Pandey

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को आज सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल से रिहा किया गया. कड़कड़डुमा कोर्ट ने उमर खालिद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी. कोर्ट ने कहा है कि वह मीडिया से बात नहीं कर सकता है और न ही किसी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेंगे. कोर्ट ने उमर खालिद को 23 से 30 दिसंबर तक कि अंतरिम ज़मानत मिली है. कोर्ट ने उमर खालिद को 30 दिसंबर को सरेंडर करने का निर्देश दिया।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read