Bharat Express DD Free Dish

भारतीयों को अमेरिका का मित्र कहना देश के लिए गर्व की बात- अमेरिकी सांसद जॉन कार्टर

अमेरिका के सांसद जॉन कार्टर ने कहा कि भारतीयों को अमेरिका का मित्र कहना उनके देश के लिए गर्व की बात है और वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के प्रगाढ़ होने से उत्साहित हैं. कार्टर ने प्रतिनिधि सभा में कहा कि पिछले दशकों में लोकतंत्र और स्वशासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट रही है और उसका भविष्य आज पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल है. उन्होंने कहा, मैं भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के अनवरत मजबूत होने से उत्साहित हूं, जैसा कि पिछले 75 साल से जारी है और भारतीयों को हमारा मित्र बताने पर मुझे गर्व है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read