Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वड़ोदरा के MSU कैंपस में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल

गुजरात: वड़ोदरा के MSU कैंपस में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल, VHP ने साजिश का लगाया आरोप – गुजरात के वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (एमएसयू) परिसर में दो छात्रों द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया. अधिकारियों ने कहा कि वे दोनों छात्रों को सलाह देंगे कि वे भविष्य में शैक्षणिक संस्थान में नमाज अदा करने से परहेज करें. दो दिन पहले एमएसयू परिसर के संस्कृत महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर नमाज अदा करते एक दंपति का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में नमाज अदा करने के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए सोमवार को महाविद्यालय के बाहर उस स्थान पर गंगाजल छिड़का और राम-धुन गाये तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital