AI द्वारा बनाई गई तस्वीर
8th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल अब खत्म हो चुका है, जिसके बाद सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के बीच इसके फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. बता दें कि सरकार दौरा 8वें वेतन आयोग की मंजूरी मिल गई है. इसी के साथ लोगों के लिए जानना काफी जरूरी हो गया है कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ सकती है.
8वें वेतन 2027 तक लागू होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति इसे तय करेगी. इसे बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी और यह पूरी प्रक्रिया 2027 की दूसरी छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद इसे त्योहारी सीजन में इसके लागू करने का ऐलान किया जा सकता है.
फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86
एक्सपर्ट्स की राय है कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच रह सकता है और इसे सभी लेवल के कर्मचारियों पर एक समान तौर पर लागू किया जा सकता है. उनका कहना है कि समान फिटमेंट फैक्टर से सभी कर्मचारियों को बराबर लाभ मिलता है, लेकिन उच्च पदों पर रुपये में बढ़ोतरी अधिक होती है.
2.15 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी बढ़ोतरी
- लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए ₹18,000 से ₹38,700 यानी कि कुल ₹20,700 की बढ़ोतरी हो सकती है.
- लेवल 10 के कर्मचारियों के लिए ₹56,100 से ₹1,20,615 यानी कि ₹64,515 की बढ़ोतरी हो सकती है.
- लेवल 18 के कर्मचारियों के लिए ₹2,50,000 से ₹5,37,500 यानी कि ₹2,87,500 की बढ़ोतरी हो सकती है.
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर संभावित सैलरी
- लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए ₹18,000 से ₹51,480 यानी ₹33,480 का इजाफा होगा.
- लेवल 3 के कर्मचारियों के लिए ₹21,700 से बढ़कर ₹62,062 यानी ₹40,362 का इजाफा होगा.
- लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए ₹35,400 से बढ़कर ₹1,01,244 यानी ₹65,844 का इजाफा होगा.
- लेवल 10 के कर्मचारियों के लिए ₹65,844 से बढ़कर ₹1,60,446 यानी ₹1,04,346 का इजाफा होगा.
1.7 फिटमेंट फैक्टर पर निचले कर्मचारियों की सैलरी
- लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹30,600.
- लेवल 3 के कर्मचारियों के लिए सैलरी ₹21,700 से बढ़कर ₹36,890.
- लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए सैलरी ₹35, 400 से बढ़कर ₹60,000.
ये भी पढ़ें: स्टार्टअप इंडिया बना क्रांति! पीएम मोदी बोले- अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है भारत
7वें और 6वें वेतन कब हुए थे लागू?
7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को पूरा हो गया है. परंपरा के मुताबिक, नया वेतन आयोग चक्र इसके अगले ही दिन से शुरू माना जाता है, यानी 1 जनवरी 2026 से. पहले भी ऐसा ही हुआ था. 6वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2006 से पिछली तारीख से लागू किया गया था और 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से.
सरकार ने अभी यह आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. लेकिन, कर्मचारी संगठनों और जानकारों का मानना है कि इस बार भी वही तरीका अपनाया जा सकता है. यानी लागू करने में देरी होगी, लेकिन फायदा पिछली तारीख से मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




