भारत की अग्रणी रक्षा और एयरोस्पेस कंपनियों में से एक, अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को डिजाइन, निर्माण और परीक्षण उत्कृष्टता के लिए सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) चैंपियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित अत्याधुनिक गोला-बारूद कॉम्प्लेक्स के लिए दिया गया.
गोला-बारूद में स्थिरता व बेहतर गुणवत्ता हेतु
यह पुरस्कार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में इस सुविधा की तकनीकी उत्कृष्टता और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मान्यता देते हुए प्रदान किया. 500 एकड़ में फैला, अदाणी एम्युनिशन कॉम्प्लेक्स भारत के सबसे एडवांस और इंटीग्रेटेड गोला-बारूद निर्माण इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे उद्योग 4.0 मानकों, स्वचालन और एआई-संचालित सटीक प्रणालियों के साथ विकसित किया गया है ताकि छोटे, मध्यम और बड़े कैलिबर के गोला-बारूद में स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.
यह मान्यता, विश्व स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को विकसित करने के लिए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन इकोसिस्टम को मजबूत करती है, जो सरकार के “मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड” के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है.
आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा, “SIDM चैंपियन पुरस्कार एक स्वदेशी, टेक्नोलोजी-संचालित रक्षा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के हमारे प्रयासों का प्रमाण है, जो देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है और इसकी रणनीतिक तत्परता को मजबूत करता है. कानपुर गोला-बारूद परिसर इस बात का उदाहरण है, कि कैसे उद्योग 4.0 के नेतृत्व वाला नवाचार और पैमाना भारत के रक्षा उत्पादन परिदृश्य को फिर से परिभाषित कर सकता है और देश को एक वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है.”
अदाणी गोला-बारूद परिसर, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और एक्सीलेंस के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाते हुए, आत्मनिर्भर भारत की ओर भारत की यात्रा में एक आधारशिला बना हुआ है.
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (SIDM), अदाणी समूह का एक अंग है. अत्याधुनिक रक्षा उत्पादों के डिजाइन, विकास, निर्माण और रखरखाव में अग्रणी है. हमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का समर्थन करने और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे में योगदान देने पर गर्व है.
हमने एक्सपोर्ट ओरिएंटेड मानसिकता, सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के साथ स्टार्ट-अप और एमएसएमई का एक जीवंत इकोसिस्टम स्थापित किया है. हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम जिन लोगों की सेवा करते हैं, वे समय से आगे रहें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहें. हम अपने हर काम में एक्सीलेंस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढ़ें: ये तो नीरव मोदी का भी बाप निकला! अमेरिका में 4000 करोड़ का फ्रॉड, भारतीय मूल के उद्योगपति पर लगा गंभीर आरोप
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



