Bharat Express DD Free Dish

अदाणी ग्रीन एनर्जी बनी लीडिंग रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, पहली तिमाही में 42% की जबरदस्त उछाल

30 जून 2025 तक अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) मील का पत्थर साबित हो गई है. 45 फीसदी ऑपरेशन की बढ़ोतरी के साथ यह भारत की लीडिंग रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बन गई है.

Adani Green energy

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की परफॉर्मेंस रिपोर्ट

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बन रही है. 30 जून 2025 खत्म होती ही कंपनी ने अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है. इसमें कंपनी का बेहतर प्रदर्शन दिख रहा है. Q1 FY26 में कंपनी ने अच्छे राजस्व के साथ 4.9 गीगावाट की मजबूत ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ने में सफल हुई है. अदाणी ग्रीन की ऊर्जा बिक्री में सालाना आधार पर 42% की वृद्धि हुई है. वहीं कंपनी के ऑपरेशन में सालाना आधार पर 45% की वृद्धि हुई है जो बढ़कर 15.8 गीगावाट हो गई है. यही आंकड़े अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड क्षमता वाली कंपनी बनाते हैं.

  • ऊर्जा बिक्री में 42% की वृद्धि, 10,479 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई
  • राजस्व में 31% की वृद्धि, 3,312 करोड़ रुपये तक पहुंच गई
  • EBITDA में 31% की वृद्धि, 3,108 करोड़ रुपये तक पहुंच गई
  • EBITDA मार्जिन 92.8% तक पहुंच गया
  • कैश फ्लो में 25% की वृद्धि, 1,744 करोड़ रुपये तक पहुंच गई

2030 के लिए ट्रैक पर है कंपनी

अदाणी ग्रीन एनर्जी के CEO आशीष खन्ना ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के दौरान हमने 1.6 गीगावाट की ग्रीनफील्ड रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है. इससे हमारी कुल वृद्धि पिछले एक वर्ष में 4.9 गीगावाट हो गई. गुजरात में खवड़ा और अन्य स्थानों पर हमारे निवेश न बेहतर ऑपरेशन के साथ लीडिंग मार्जिन भी दे रहे हैं. हम साल 2023 में अपने 50 गीगावाट रिन्यूवल एनर्जी के टारगेट को पाने के लिए ट्रैक पर बढ़ रहे हैं.इसमें कम से कम 5 गीगावाट पंप्ड स्टोरेज और बैटरी स्टोरेज शामिल है.

आशीष खन्ना ने बताया कि इसके साथ ही हम बैटरी स्टोरेज की रणनीति पर भी काम कर रहे हैं. हम राष्ट्रीय ऊर्जा ट्रांजिशन और ऊर्जा सुरक्षा के समर्थन में हैं. हम अपनी ESG नेतृत्व बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. FTSE Russell ESG मूल्यांकन में हमारी शीर्ष रैंकिंग और रॉयटर्स ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन अवार्ड्स 2025 ने हमें मान्यता दिया है.

क्या है अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड?

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है. एजीईएल उपयोगिता पैमाने पर ग्रिड से जुड़े सौर, पवन, हाइब्रिड और ऊर्जा भंडारण समाधानों का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है.

  • अभी कंपनी 12 राज्यों में 15.8 गीगावाट से अधिक का उत्पादन कर रही है.
  • कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 50 गीगावाट ग्रीन एनर्जी प्रोड्यूस करना है.
  • इसका विश्व का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा संयंत्र गुजरात के खवड़ा में है. इसकी क्षमता 30 गीगावाट है.

लगातार हो रहा है विस्तार

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने लगातार अपनी ग्रीनफील्ड क्षमताओं का विस्तार किया है. इसमें एडवांस रिसोर्स प्लानिंग के साथ ही बेहतर इंजीनियरर्स और सप्लाई चैन के बेहतर मैनेजमेंट शामिल रहा जिस कारण ये टारगेट हासिल हुआ है. ऑपरेशन में 45% की वृद्धि बताती है कि कंपनी अपने 50 गीगावाट के टारगेट की ओर तेजी से बढ़ रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read