होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Anushka Sharma and Virat Kohli
Vamika Kohli Birthday: सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी वामिका के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है. अनुष्का और विराट कोहली की बेटी वामिका आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर विराट और अनुष्का ने एक खास फोटो शेयर की. वामिका की तस्वीरों को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ.
बेटी के जन्मदिन पर ‘किंग’ कोहली ने लुटाया प्यार
अपनी बेटी के जन्मदिन पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बेटी के साथ एक फोटो शेयर की. बाप-बेटी की यह बेहद क्यूट सी फोटो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैन्स इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. कोहली ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी दिल की धड़कन अब दो साल की हो गई है.” पूर्व कप्तान के इस पोस्ट में बेटी के लिए ढेर सारा प्यार साफ नजर आ रहा है.
वही दूसरी पोस्ट में अनुष्का नन्ही वामिका को गोद में लिए नजर आ रही हैं. बर्थडे गर्ल अपनी मां के चेहरे पर किस करती नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ अनुष्का ने लिखा, “दो साल पहले मेरा दिल बढ़कर काफी बड़ा हो गया.”
एक दिन पहले ही कोहली ने रचा इतिहास
लौट आया कोहली का फॉर्म! नए साल की शुरुआत में ही विराट कोहली ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया है. छोटे ब्रेक के बाद मैदान में लौटे विराट कोहली ने मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के दौरान अपना 45वां वनडे शतक बनाया. इस शतक को पूरा करते ही विराट ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की. दरअसल, विराट ने सचिन तेंदुलकर के घर में सबसे अधिक एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के नाम घर में 20 शतक दर्ज हैं.
सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा
घरेलू मैदान पर 20वां वनडे शतक लगाते ही कोहली एक बार फिर छा गए. उनसे पहले घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने अपने 49 में से 20 शतक भारत में लगाए थे. वहीं, 29 बार विदेशी मैदान पर शतकीय पारी खेली थी. वहीं, कोहली ने 20 शतक भारत और 25 शतक विदेश में लगाए हैं.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…