Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत में जनवरी-मार्च तिमाही में किफायती 5जी फोन सेगमेंट 100 प्रतिशत बढ़ा, एप्पल प्रीमियम स्मार्टफोन में रहा आगे

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 8,000 रुपए से 13,000 रुपए की कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में 100 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो दिखाता है कि देश में किफायती 5जी फोन की मांग बढ़ रही है.

MOBILE

भारतीय बाजार में जनवरी-मार्च तिमाही में 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत रही और इसमें सालाना आधार पर 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 8,000 रुपए से 13,000 रुपए की कीमत वाले 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में 100 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जो दिखाता है कि देश में किफायती 5जी फोन की मांग बढ़ रही है.

5जी स्मार्टफोन मार्केट में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ वीवो शीर्ष पर है. इसके बाद 19 प्रतिशत के साथ सैमसंग दूसरे स्थान पर है. 5जी और एआई-रेडी स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के कारण प्रीमियम सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है.

सीएमआर में वरिष्ठ विश्लेषक मेनका कुमारी ने कहा,”10,000 रुपए और उससे कम के 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में 2025 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. यह किफायती 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में ग्राहकों की बढ़ती रुचि को दिखाता है.” उन्होंने आगे कहा कि शाओमी, पोको, मोटोरोला और रियलमी जैसे ब्रांड इस तेजी को लीड कर रहे हैं.

एप्पल ने सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

रिपोर्ट में बताया गया कि किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि वैल्यू-फॉर-मनी सेगमेंट में 6 प्रतिशत की गिरावट हुई है. यह दिखाता है कि लोग प्रीमियम स्मार्टफोन की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. वहीं, एप्पल ने सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और कंपनी का मार्केट शेयर 8 प्रतिशत रहा. इसकी वजह प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग बढ़ना और भारत में कंपनी की रिटेल सेगमेंट में पहुंच बढ़ना है.

सीएमआर का मानना है कि भारत के स्मार्टफोन मार्केट में एकल अंक में वृद्धि जारी रहेगी. साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के उपाध्यक्ष प्रभु राम ने कहा, “आने वाली तिमाहियों में भारत के स्मार्टफोन बाजार को तीन ताकतें आकार देंगी, जिसमें किफायती 5जी सेगमेंट का मुख्यधारा में आना, ऑन-डिवाइस एआई का तेजी से समावेश और आपूर्ति श्रृंखला स्थानीयकरण शामिल है.”


ये भी पढ़ें: वैश्विक स्तर पर ‘मेड-इन-इंडिया’ कारों की धूम, इन मॉडल्स की मांग अधिक


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital