बिजनेस

Amazon Layoff: 18,000 कर्मचारियों को निकालेगी ऐमजॉन, 6 फीसदी वर्क फोर्स में कटौती

Amazon Layoffs: दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. खास बात ये है कि कंपनी ने पहले जितनी छंटनी करने की बात कही थी, अब उसे बढ़ाकर करीब दोगुना कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद कंपनी के सीईओ ने  सामने आकर कही हैं. कपंनी की लागत घटाने के लिए करीब 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पहले कंपनी ने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 18,000 को पार कर सकता है.

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने अपने स्‍टाफ को एक नोट जारी करते हुए कहा है कि कारोबार पर हुए असर के बीच कंपनी की लागत घटाने के लिए छंटनी जरूरी हो गई है. जिन कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई गई है, उन्‍हें 18 जनवरी से इसकी जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी. यह छंटनी कंपनी में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की करीब 6 फीसदी तक की जाएगी. फिलहाल अमेजन के कॉरपोरेट वर्कफोर्स में 3 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें- Budget 2023: भारत में 60,000 से अधिक स्टार्टअप्स, बजट से पहले अब उठी FDI में टैक्स छूट देने की मांग

नवंबर में ही कर दिया था ऐलान

कर्मचारियों की छंटनी कोई नयी बात नहीं है. कंपनी ने नवंबर, 2022 में ही छंटनी का ऐलान कर दिया था लेकिन उस समय कोई निश्चित संख्‍या नहीं बताई गई  थी. सूत्रों का कहना था कि तब कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को निकालने वाली थी. लेकिन अब कंपनी ने इस आंकड़े को करीब दोगुना तक बढ़ाने का फैसला किया है और इसी महीने से प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी.

कर्मचारियों की मदद करेगी कंपनी

मेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कहा है कि हम छंटनी के बावजूद अपने कर्मचारियों की मदद करने को तैयार हैं. प्रभावित कर्मचारियों को सेपरेशन पेमेंट के लिए पैकेज दिया जाएगा. इसके साथ ही हेल्‍थ इंश्‍योरेंस और नई जॉब खोजने में भी हेल्प की जाएगी. वहीं इसके बाद सीईओ ने कहा कि अभी कंपनी काफी मुश्किल दौर से गुजर रही और बिजनेस पर छाए अनिश्चितता के बादल जब तक खत्‍म नहीं हो जाते, छंटनी का सिलसिला जारी रहेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

24 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

40 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

43 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago