Bharat Express DD Free Dish

2030 तक हुंडई के 20 लाख ईवी बिक्री लक्ष्य के लिए भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है: सीईओ जोस मुनोज

हुंडई मोटर इंडिया लिमि़टेड (HMIL) कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जोस मुनोज के अनुसार, 2030 तक कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है और हुंडई मोटर कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत एक ‘मैन्युफैक्चरिंग हब’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 

हुंडई मोटर इंडिया लिमि़टेड (HMIL) कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जोस मुनोज के अनुसार, 2030 तक कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है और हुंडई मोटर कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत एक ‘मैन्युफैक्चरिंग हब’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

दिल्ली के बाहरी इलाके गुरुग्राम में कंपनी के मुख्यालय में टाउन हॉल मीटिंग में हुंडई मोटर इंडिया के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी की महाराष्ट्र के तालेगांव में बनने वाली नई फैक्ट्री न केवल घरेलू मांग को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि एचएमआईएल को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भी स्थापित करेगी.

उत्पादन क्षमता 11 लाख वाहनों तक पहुंचाने का लक्ष्य

एचएमआईएल का लक्ष्य तालेगांव में अपनी फैसिलिटी के पूरी तरह चालू होने पर कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 11 लाख वाहनों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि कंपनी एचएमसी एचएमआईएल को अपनी ईवी पेशकश का विस्तार करने और इस बदलाव को सपोर्ट करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने में सहायता करना जारी रखेगी. वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, तालेगांव में एचएमआईएल की अपकमिंग मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

HMIL ईवी को भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से अधिक सुलभ और अनुकूल बनाने के लिए डेडिकेटेड है, जो देश में ग्रीन और इको-फ्रेंडली व्हीकल मोबिलिटी सॉल्यूशन से भी जुड़ा है.

भारत हुंडई के वैश्विक परिचालन में तीसरा सबसे बड़ा बाजार

सीईओ मुनोज ने कहा, “भारत हुंडई के वैश्विक परिचालन में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है. एचएमआईएल के आईपीओ ने एचएमसी को भारत में नए उत्पादों और एडिशनल उत्पादन क्षमता में निवेश और विस्तार करने में मदद की है. HMIL एक विश्व स्तरीय ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग और क्षेत्रीय निर्यात केंद्र के रूप में उभरा है.”

HMIL ने एक बयान में कहा, “मुनोज की यात्रा ने एचएमसी की एचएमआईएल के प्रति कमिटमेंट को मजबूत किया. साथ ही व्यापक रणनीतिक लक्ष्यों पर प्रकाश डाला, नए अवसरों की खोज की और सहयोग, इनोवेशन और उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया. उन्होंने हुंडई के ग्राहक-केंद्रित फिलॉसफी के महत्व पर भी जोर दिया और तेजी से विकसित हो रहे कारोबारी माहौल के बीच स्थायी सफलता सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता और ग्राहक सेवा के उच्चतम मानकों को प्राप्त किया.”

बयान में कहा गया कि उन्होंने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देकर भारत के प्रति एचएमआईएल की कमिटमेंट के लिए एचएमसी के अटूट समर्थन को मजबूत किया.


ये भी पढ़ें: 2025 में महिलाओं के लिए 48% बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read