माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने हाल ही में आयोजित ‘फ्यूचर फॉरवर्ड: शापिंग ग्लोबल फ्यूचर्स विद इंडियन इनोवेशंस’ इवेंट में भारत की तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए.
गेट्स ने 1997 में भारत की पहली यात्रा को याद करते हुए कहा, “मैं पहले ही देख चुका था कि भारत से जो लोग हमने नियुक्त किए थे, वे बेहद प्रतिभाशाली थे.” उन्होंने बताया कि भारत की यात्रा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा में निवेश से यह जल्द ही वैश्विक शक्ति बन जाएगा.
गेट्स ने कहा, “मैंने सोचा था कि यह देश एक दिन सुपरपावर बनेगा, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी हासिल होगा.” उनके अनुसार, भारत का तेज़ी से वैश्विक मंच पर उभरना उनकी शुरुआती उम्मीदों से कहीं अधिक तेज़ी से हुआ है.
VIDEO| Delhi: Addressing the Future Forward: Shaping Global Futures with Indian Innovations Event and Roundtable on Health Innovations, former CEO of Microsoft, Bill Gates (@BillGates) said:
“I think it’s a very exciting time… It was back in 1997 when I was the fulltime CEO… pic.twitter.com/vGPCwIpk70
— Press Trust of India (@PTI_News) March 19, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


