बिजनेस

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान, 38 हजार 800 शिक्षकों की होगी भर्ती

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए यह घोषणा कि एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. आम चुनाव 2024 से पहले नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के अंतिम पूर्ण बजट को पेश करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों और किशोरों के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा. वित्त मंत्री ने बताया कि,”अगले तीन वर्षों में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. वहीं बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि युवाओं और बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी भी खोली जाएंगी”

आपको बता दें कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को 1997- 1998 में शुरू किया गया था. इसके जरिए दूर-दराज के क्षेत्रों में शेड्यूल कास्ट (एसटी) बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके. यह बच्चे उच्च और व्यवसायिक शैक्षिक सिलेबस में पढ़ने के अवसरों का लाभ उठा सकें और अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त सकें. अब सरकार इसी व्यवस्था को और आगे बढ़ाने जा रही है.

अपर भद्रा परियोजना के लिए भी ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को प्रस्ताव किया कि केंद्र चुनावी राज्य कर्नाटक में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगा. वहीं वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि पीएम आवास योजना पर व्यय 66 प्रतिशत वृद्धि के साथ 79,000 करोड़ रुपये हो गया है. सीतारमण ने निजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए पूंजी व्यय बढ़ाने की भी घोषणा की है. कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अपर भद्रा परियोजना का मकसद थुंगा नदी से भद्रा जलाशय तक 17.40 हजार मिलियन क्यूबिक फुट (टीएमसी) और भद्रा जलाशय से 29.90 टीएमसी पानी लेना है.

ये भी पढ़ा-   Budget 2023: स्टार्ट अप पर जोर, कृषि ऋण लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रु तक किया जाएगा, बजट में वित्त मंत्री ने किए कई ऐलान

कर्नाटक सीएम ने ट्वीट कर जताया आभार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आभार व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘कर्नाटक की ओर से, मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार का अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.’’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

13 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

29 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago