कैमफिल इंडिया (Camfil India) ने मानेसर में अपनी एक नए और बड़े उत्पादन संयंत्र के उद्घाटन की घोषणा की है, जो कंपनी के विकास और उन्नत वायु निस्पंदन (Air Filtration) समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण है. यह रणनीतिक विस्तार कैमफिल इंडिया (Camfil India) की बढ़ती बाजार मांग को पूरा करने के प्रति समर्पण को दर्शाता है और साथ-साथ भारत द्वारा ग्लोबल स्टैंडर्ड के एयर फिल्टर को, खास कर IS 17570:2021/ ISO 16890:2016, को अपनाने का समर्थन करता है.
‘मेक इन इंडिया’ मिशन के लिए अपने मजबूत समर्थन को दर्शाते हुए, यह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कैमफिल ग्रुप के भीतर एक प्रमुख स्थानीय सोर्सिंग हब के रूप में काम करेगी. इससे इसकी ग्लोबल सप्लाई चेन की दक्षता में वृद्धि होगी और कैमफिल इंडिया को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में स्थान मिलेगा.
एयर हैंडलिंग यूनिट्स (AHU) में उपयोग किए जाने वाले उच्च दक्षता वाले फिल्टर के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर नई यूनिट उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है. कैमफिल HVAC सिस्टम के लिए सबसे उन्नत वायु गुणवत्ता समाधानों के साथ उद्योगों को बेहतर सेवा देने के लिए तैयार है. इस विस्तार के हिस्से के रूप में कैमफिल इंडिया मिनीप्लेटेड HEPA फिल्टर का निर्माण भी शुरू करेगा, जिसे व्यापक रूप से मेगालैम (Megalam) के रूप में जाना जाता है.
ये अत्याधुनिक फिल्टर महत्वपूर्ण फार्मास्यूटिकल्स, अस्पतालों और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करते हैं. कैमफिल के वैश्विक R&D केंद्रों में डिजाइन किए गए मालिकाना उपकरण और स्कैनिंग तकनीकों का उपयोग करके विकसित किए गए ये फिल्टर बेजोड़ प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और उद्योग मानकों के पालन का वादा करते हैं.
अपने स्टैंडर्ड क्वालिटी और प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए मानेसर यूनिट IS 17570:2021/ ISO 16890:2016 के तहत भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अनुसार अपनी विनिर्माण प्रक्रियाओं को ढालती है. एयर फिल्टर परीक्षण के लिए ISO 16890 को लागू करने वाले एशिया के पहले देश के रूप में भारत द्वारा अपनाया गया यह मानक वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए देश के प्रगतिशील दृष्टिकोण को उजागर करता है.
कैमफिल इस वैश्विक बेंचमार्क का एक प्रमुख समर्थक रहा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि मानेसर संयंत्र में उत्पादित सभी HVAC फिल्टर कठोर गुणवत्ता और प्रदर्शन मानदंडों को पूरा करते हैं. प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान के अलावा, मानेसर संयंत्र स्थिरता के लिए कैमफिल की प्रतिबद्धता पर भी जोर देता है. यह संयंत्र अगली पीढ़ी के हाई-फ्लो फिल्टर का उत्पादन करेगी, जो बेहतर ऊर्जा बचत और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करते हैं.
कैमफिल ग्रुप के सीईओ मार्क सिमंस ने इस विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “मानेसर सुविधा का उद्घाटन स्थानीय उत्पादन का विस्तार करने, उत्पाद को बढ़ाने और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने की कैमफिल की दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप है. उच्च गुणवत्ता वाले, ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ समाधान प्रदान करके, कैमफिल इंडिया का लक्ष्य वायु गुणवत्ता मानकों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को मजबूत करना है.”
कैमफिल इंडिया के प्रबंध निदेशक राहुल कपूर ने कंपनी की नवीनतम उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, हम मानेसर में इस नई सुविधा को खोलकर रोमांचित हैं, जो न केवल हमारी विस्तार योजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भारत के ‘मेक इन इंडिया’ विजन का समर्थन करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: भारत हमारी वैश्विक रणनीति का एक प्रमुख स्तंभ, Danfoss अगले पांच वर्षों में देश में विनिर्माण क्षमता और बढ़ाएगा
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…