रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने प्रसिद्ध ब्रांड ‘कैम्पा’ को यूएई में लॉन्च किया है. अब, यूएई के ग्राहक ‘नून मिनट्स’ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कैम्पा पेय को 15 मिनट से भी कम समय में प्राप्त कर सकेंगे.
नून मिनट्स से साझेदारी का लाभ
नून के चीफ ऑफ स्टाफ अली कफील हुसैन ने कहा कि नून मिनट्स ग्राहक को उनके पसंदीदा उत्पादों तक तत्काल पहुंच प्रदान करता है, और अब कैम्पा पेय उनके पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा. हुसैन ने इस साझेदारी को एक मील का पत्थर बताया और कहा कि इसका उद्देश्य यूएई में ग्राहकों को कैम्पा का तेजी से आनंद दिलाना है.
रिलायंस का बयान
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सीईओ केतन मोदी ने कहा कि वे नून मिनट्स के साथ इस साझेदारी के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि यह उनके ब्रांड की यूएई में उपस्थिति को और बढ़ाएगा.
कैम्पा की उपलब्धता
कैम्पा के तीन प्रमुख फ्लेवर – कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज, अब नून मिनट्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे. ये उत्पाद नून सुपर ऐप के माध्यम से यूएई के ग्राहकों तक पहुंचेंगे और पूरे देश में 15 मिनट या उससे कम समय में डिलीवर किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

