Urdu Conclave 2026

कोबरापोस्ट 30 अक्टूबर को करने जा रहा है बड़ा खुलासा, एक कॉरपोरेट दिग्गज पर 41,000 करोड़ हेर-फेर का है आरोप

खोजी पत्रकारिता के मशहूर मंच कोबरापोस्ट फिर से बड़ा धमाका करने वाला है. अपने एक पोस्टर में कोबरापोस्ट ने बताया कि वह एक कॉरपोरेट दिग्गज द्वारा 41,000 करोड़ के हेर-फेर का खुलासा करने वाला है.

खोजी पत्रकारिता के मशहूर मंच कोबरापोस्ट फिर से बड़ा धमाका करने वाला है. अपने एक पोस्टर में कोबरापोस्ट ने बताया कि वह एक कॉरपोरेट दिग्गज द्वारा 41,000 करोड़ के हेर-फेर का खुलासा करने वाला है. दिल्ली प्रेस क्लब में 30 अक्टूबर को ‘The Ledger Of Lies’ नाम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हेन जा रहा है, जिसमें इन घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा.


कोबरापोस्ट के संस्थापक-संपादक अनिरुद्ध बहल इस खुलासे की जानकारी पब्लिक करेंगे. पोस्टर में कहा गया है कि यह कॉरपोरेट जायंट ने 28,874 करोड़ रुपये की रकम फर्जी तरीके से डायवर्ट किया और 1.5 अरब डॉलर से अधिक की संदिग्ध विदेशी लेनदेन के जरिए भारत में लाया.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस मुद्दे को लेकर एक पैनल चर्चा भी होगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, पत्रकार परांजॉय गुहा ठाकुरता, अभिनंदन सेखरी, उशीनोर मजूमदार और अन्य वक्ता भाग लेंगे. कोबरापोस्ट की घोषणा के बाद से इस खबर को लेकर भारतीय कॉरपोरेट जगत में सन्नाटा पसरा है. अब ये गुरुवार को स्पष्ट होगा कि आखिर वो कौन सी कंपनी है जिसपर ये आरोप लगाए जा रहे हैं.


ये भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में जमकर चला UPI, औसत प्रतिदिन लेनदेन का आंकड़ा पहुंचा 94,000 करोड़


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read