होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल डीजल के कुछ शहरों में बदले दाम
Petrol Diesel Today Rate: होली के बाद भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं तीन महानगरों में तेल के दाम पुराने वाले ही बने हुए हैं. हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में आज 0.76 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय होते हैं. इसलिए आज कच्चे तेल की कीमत के कम होने के चलते कुछ शहरों में तेल के दामों में बदलाव किया गया है.
तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दामों में मेट्रो सिटी चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव हुआ है. शहर में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 102.73 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा बाकी के तीन महानगरों में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में दाम अपने पुराने वाले बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.33 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं एक्ट्रेस श्वेता मेमन, मैसेज के जरिए हुई लाखों की ठगी
अहमदाबाद में पेट्रोल-डीजल 70-70 पैसे सस्ता
नोएडा में पेट्रोल-डीजल 10-10 पैसे सस्ता
गुरुग्राम में पेट्रोल 26 और डीजल 24 पैसे सस्ता
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 3-3 पैसे सस्ता
रायपुर में पेट्रोल 21 पैसे महंगा और डीजल 20 पैसे हुआ सस्ता
पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम चेक करने के लिए आपको केवल एक SMS करना होता है. देश के ज्यादातर सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों को यह सुविधा देती है. इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर के तेल के दाम चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज सकते हैं.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…