होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल के दामों में थोड़ी नरमी देखी गई है. इसी कड़ी में मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी असर देखने को मिला. आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) कम हुए हैं तो कुछ शहरों में दाम बढ़े हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
भारतीय सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार सुबह नए दाम जारी कर दिए गए हैं. यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये लीटर हो गया है. जबकि डीजल में 6 पैसे कमी देखी गई है. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये लीटर बिक रहा है, साथ ही डीजल भी 10 पैसे चढ़कर 89.76 रुपये लीटर पहुंच गया है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 डॉलर या 0.19 प्रतिशत गिरकर 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. डब्लूटीआई (WTI) क्रूड की कीमत 75.83 डॉलर प्रति बैरल है.
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर-
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर-
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर-
पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल कोलकाता में 92.76 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
पटना में पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों के नए दाम जारी होते है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…