बिजनेस

Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में फिर उछला कच्चा तेल, इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Weather Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. इसी बीच शुक्रवार सुबह कच्चे तेल के दामों तेजी देख गई. वहीं भारतीय तेल कंपनियों ने भी 31 मार्च की सुबह पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. आज भी देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है.  बता दें कि भारत में पेट्रोल डीजल के नए दाम रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं.

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. इस तेजी के बाद डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) क्रूड 74 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 79 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गई है.

महानगरों में नहीं बदले तेल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market) में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है. वहीं देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी महानगरों में तेल कीमत पुरानी वाली बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं तो डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की एक लीटर कीमत 106.31 रुपये और डीजल का दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है.

यह भी पढ़ें-   Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में आज भी होगी झमाझम बारिश, 17 फ्लाइट डायवर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन जगहों पर सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल

नोएडा में पेट्रोल 6 पैसा सस्ता होकर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर है. इसके अलावा, गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 96.58 रुपये और डीजल 89.73 रुपये प्रति लीटर है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 22 पैसे सस्ता होकर 108.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे सस्ता होकर 93.70 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

7 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

10 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

23 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

33 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

46 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

48 minutes ago