होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली में झमाझम बदले बारिश
North India Rain Update: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम की रूख बदल गया है. लगातार दो दिनों से बारिश का दौर जारी है. आंधी-बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिर गए. वहीं देश के कई जगह जमकर ओले भी गिरे है. बेमौसम बारिश के चलते गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. इस आंधी-बारिश की वजह से तापमान में अचानक 13 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. यह 33 डिग्री से गिरकर सीधे 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो बारिश का यह दौर अभी जारी रहने वाला है. शुक्रवार यानी 31 मार्च को ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.
आईएमडी की मानें तो 31 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है. 31 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. जबकि 1 और 2 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होगी है. मध्य भारत में भी कई जगहों पर आज बारिश, आंधी और बिजली गिर सकती है. जबकि कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है.
खराब मौसम के कारण दिल्ली में 17 फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है. इन उड़ानों को लखनऊ , जयपुर और देहरादून भेजा दिया गया. इस बीच बारिश के कारण हुए जलभराव से दिल्ली शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा. दिल्ली-NCR में बारिश को देखते हुए IMD ने आरेंज अलर्ट (Orange alert) भी जारी किया है.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…