Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ग्राहकों को भा रहे प्रीमियम स्मार्टफोन, वैश्विक बिक्री में बढ़कर 25 प्रतिशत हुई हिस्सेदारी

ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 2020 से 15 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 25 प्रतिशत हो गई है. इसका कारण ज्यादातर ग्राहकों का हाई-एंड डिवाइस को चुनना है.

MOBILE

Smartphones Market: ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 2020 से 15 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 25 प्रतिशत हो गई है. इसका कारण ज्यादातर ग्राहकों का हाई-एंड डिवाइस को चुनना है. सोमवार (17 फरवरी) को आई एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई. काउंटरपॉइंट रिसर्च के ‘ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर’ के अनुसार, प्रीमियम सेगमेंट में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ प्रीमियमकरण का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है, जो कुल स्मार्टफोन मार्केट की 5 प्रतिशत वृद्धि से भी आगे निकल गया है.

इस सेगमेंट में अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन, जिनकी कीमत 1,000 डॉलर से अधिक है, अब पहली बार प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में 40 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखते हैं.

उपभोक्ता बेहतर हाई-एंड फीचर्स का विकल्प चुन रहे

काउंटरपॉइंट रिसर्च के वरिष्ठ शोध विश्लेषक कर्ण चौहान ने कहा, “उपभोक्ता बेहतर प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और जेनएआई सुविधाओं जैसे हाई-एंड फीचर्स का विकल्प चुन रहे हैं, जिससे कुल मिलाकर बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलता है. परिणामस्वरूप प्रीमियम सेगमेंट में वृद्धि लगातार जारी है.”

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट और फ्यूचर-रेडी हार्डवेयर ने इन स्मार्टफोन की लंबी लाइफ सुनिश्चित की है, जो उनकी ज्यादा कीमतों को और भी उचित ठहराता है. कर्ण चौहान ने कहा, “मौजूदा प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर के प्राइस-बैंड में बने रहने और नए यूजर्स की एंट्री की संभावना के साथ, इस सेगमेंट में वृद्धि जारी रहेगी.”

2020 से भारत में 5 गुना और लैटिन अमेरिका में 2.5 गुना से अधिक की वृद्धि के साथ उभरते बाजारों में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में शानदार वृद्धि हुई है. यह उछाल टॉप ब्रांड के प्रति उपभोक्ता वरीयताओं में बदलाव, आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन और ट्रेड-इन ऑफर के कारण हुआ है.

67 प्रतिशत रही एप्पल की बाजार हिस्सेदारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में 67 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एप्पल इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है. हालांकि, यह पिछले वर्ष के 72 प्रतिशत से कम है, क्योंकि सैमसंग, हुआवे और शाओमी जैसे प्रतिस्पर्धियों ने बढ़त हासिल की है. प्रीमियम कैटेगरी में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ सैमसंग ने 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की. ‘स्मार्टफोन ब्रांड’ बिक्री संख्या से ज्यादा मुनाफे को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल की संख्या में वृद्धि हो रही है.

2024 में, लगभग 300 प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल बाजार में एक्टिव थे, जबकि रिटेल और ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में माल को व्यवस्थित करने और निगरानी करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्मार्टफोन स्टॉक कीपिंग यूनिट्स (एसकेयू) की कुल संख्या में गिरावट जारी रही. रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका 2024 में सबसे बड़ा प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार बना रहा, जिसने वैश्विक बिक्री में 25 प्रतिशत का योगदान दिया.


ये भी पढ़ें: ड्रोन टेक्नोलॉजी में भारत का बढ़ता कद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital