Bharat Express

क्यों Elon Musk घटाकर बता रहे हैं Twitter की वैल्यू?

Elon Musk ने Twitter को $44 पर खरीदा था, अब इसकी वैल्यू आधे से भी कम $20 अरब डॉलर बता रहे हैं

Elon Musk आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब चौंकाने वाली बात ये है कि कंपनी के मालिक अब Twitter की वैल्यू आधे से भी कम $20 अरब डॉलर बता रहे हैं। खबरों की मानें तो Musk इसी वैल्यूएशन पर स्टॉक्स को ग्रांट करना चाहते हैं। क्या सचमुच गिर गई है कंपनी की आधी से ज़्यादा वैल्यूएशन?

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने पिछले साल ट्विटर को $44 अरब में खरीदा था जिसपर काफी विवाद भी हुआ था। इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को खरीदने के बाद Elon Musk ने काफी अहम फैसले लिए और Twitter के कई भारतीय और दुनियाभर के अधिकारियों और कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया। जिसमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल भी शमिल थे।

Elon Musk ने Twitter को 54.20 डॉलर प्रति शेयर पर खरीदा था और अब इसकी valuation आधी से भी घटाकर बता रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, Elon Musk ने ये जानकारी कर्मचारियों को ईमेल पर दी है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में इस बात का खुलासा किया था की कंपनी का कैश फ्लो 2023 में ब्रेक-इवन की स्थिति में पहुंच जाएगा। Musk ने Twitter को 2022 में खरीदा था। कंपनी को खरीदने के बाद ही कई बड़े एडवरटाइजर्स ने इसमें पैसा लगाने से अपने कदम पीछे हटा लिए थे।

Musk ने Twitter के कर्मचारियों के लिए काफ़ी सख़्त नियमों को लागू किया है। आपको बता दें की Elon Musk Twitter के साथ Tesla और SpaceX के भी सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ 176 अरब डॉलर है।

Bharat Express Live

Also Read

Latest