होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold Prices At Record High: सोने की कीमतें फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी से घरेलू बाजार में भाव 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 940 रुपये का उछाल देखने को मिला है. जबकि बीते कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
सर्राफा बाजार के साथ ही कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर भी सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है. एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1.26 फीसदी या 768 रुपये की तेजी के साथ 61,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है. सर्राफा बाजार में चांदी का भाव भी 660 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स पर चांदी 961 रुपये के उछाल के साथ 76,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.
यूएस फेडरल बैंक ने बुधवार को ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी की और फेड ने संकेत दिया है कि फेड की अगली बैठक में सख्त मौद्रिक नीति पर रोक लगाई जा सकती है. बॉन्ड यील्ड में गिरावट की वजह से सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. विदेशी बाजारों में भी सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस हो गई. वैश्विक आर्थिक स्थिति जो दिख रही है उसके बाद सोने की कीमतों में और तेजी आने की संभावना है. लेकिन सोने की बढ़ती कीमतों के दो पहलू हैं.
ये भी पढ़ें- Jammu And Kashmir: सरकारी स्कूलों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1669 करोड़ रुपये के योजना प्रस्तावों की सिफारिश
जिन लोगों ने बेहतर रिटर्न की उम्मीद में सोने में निवेश किया है, उन्हें अपने निवेश पर शानदार रिटर्न मिल रहा है. लेकिन आने वाले वेडिंग सीजन में जिनके अपनों की शादी है, उनकी जेब कटने वाली है. हालांकि 2023 में सोने की कीमत लगातार नई ऊंचाई छू रही है. 2013 में सोना 29000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और सिर्फ 10 साल में सोने की कीमतों में 33000 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. यानी 10 साल में सोने की कीमत में 113 फीसदी का इजाफा हुआ है.
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…