देश

Weather Update: देश के इन 26 राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहाना, राजस्थान में टूटेगा तेज आंधी का कहर

Weather Forecast Updates: दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर जगहों पर मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली में 4 मई को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था. जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 30 मिमी. बारिश हुई. आईएमडी के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है.

अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा

आईएमडी ने 5 मई को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है. दूसरी ओर, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है. पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में आंधी की संभावना है. बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ केरल और माहे में छिटपुट बारिश कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Jammu And Kashmir: सरकारी स्कूलों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1669 करोड़ रुपये के योजना प्रस्तावों की सिफारिश

पश्चिमी ईरान पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी ईरान पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है. जिससे आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय तमिलनाडु पर बना हुआ है. 6 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके प्रभाव में इस क्षेत्र में 7 मई के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago