Gold Silver Rate Today Delhi 2026: सोमवार को सफेद-पीली धातु के रेट में बड़ी गिरावट होने के बाद मंगलवार को भी चांदी और सोना कि स्तिथि में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. बाजार के खुलते ही आज भी दोनों धातुएँ धड़ाम से गिरती हुई नजर आ रही हैं. वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम नीचे आए हैं. बता दीं कि बीते दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,320 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,210 रुपये घटी है. आज की बात करें तो दोनों ही श्रेणियों में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की और कमी दर्ज की गई है.
क्या फूट गया सिल्वर का बुलबुला? (Silver Bubble Burst)
चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर लगातार दूसरे दिन इसके भाव कम हुए हैं. दो दिनों में चांदी 7,100 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. 17 फरवरी को दिल्ली में चांदी का भाव 2,67,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. वहीं पिछले आंकड़ों की बात कर लें तो बीते 29 जनवरी को सिल्वर प्राइस पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकला था और 4,20,048 रुपये के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था. इस हाई लेवल से अब तक चांदी 1,80,157 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है.
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव क्या है?
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम के हिसाब से काफी कम हुआ है. लगातार गिरावट से बाजार में हलचल मची हुई है. जहां पहले सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, अब वहां से तेजी से नीचे आ रहा है. 22 कैरेट सोने में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई है. यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों कैटेगरी में कीमतें घटी हैं. मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे अन्य बड़े शहरों में भी यही ट्रेंड दिख रहा है.
जान लीजिए आज का ताजा भाव (Gold-Silver Rate Today):
| शहर | 24 कैरट (10 ग्राम) | 22 कैरट (10 ग्राम) | 18 कैरट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,56,580 | ₹1,43,540 | ₹1,17,470 |
| मुंबई | ₹1,56,430 | ₹1,43,390 | ₹1,17,320 |
| कोलकाता | ₹1,56,430 | ₹1,43,390 | ₹1,17,320 |
| चेन्नई | ₹1,57,520 | ₹1,44,390 | ₹1,23,490 |
| बेंगलुरु | ₹1,56,430 | ₹1,43,390 | ₹1,17,320 |
| हैदराबाद | ₹1,56,430 | ₹1,43,390 | ₹1,17,320 |
| लखनऊ | ₹1,56,580 | ₹1,43,540 | ₹1,17,470 |
| पटना | ₹1,56,480 | ₹1,43,440 | ₹1,17,370 |
| जयपुर | ₹1,56,580 | ₹1,43,540 | ₹1,17,470 |
| अहमदाबाद | ₹1,56,480 | ₹1,43,440 | ₹1,17,370 |
वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव हुए और नीचे
वायदा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दामों में तेज गिरावट देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक 5 मार्च 2026 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट की चांदी अभी 236535 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. इसमें करीब 4,000 रुपये की गिरावट आई है. वहीं 2 अप्रैल 2026 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम 1059 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गए हैं. एमसीएक्स पर गोल्ड अभी 153701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. बाजार में मुनाफावसूली और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से कमोडिटी में बिकवाली तेज हुई है.
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2026 जारी, 12 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल अंक, एक क्लिक पर देखिए यहां
निवेशकों में बढ़ी चिंता से आएगा उछाल?
लगातार गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है. कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह गिरावट और तेज होगी या बाजार में जल्द उछाल आएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है. रोज डे पर गिफ्ट के लिए सोने-चांदी खरीदने वाले लोगों को अब सस्ता मिल रहा है, लेकिन लंबे समय के निवेशकों के लिए यह समय चिंता का है. बाजार में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



