Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सरकार ने सी हैवी मोलासेस से उत्पादित इथेनॉल की कीमत बढ़ा कर की ₹57.97 प्रति लीटर

बी हैवी मोलेसेस और गन्ने के रस/चीनी/चीनी सिरप से उत्पादित इथेनॉल की कीमतें क्रमशः ₹60.73 प्रति लीटर और ₹65.61 प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहीं.

Union Minister Ashwini Vaishnav

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव. (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार (29 जनवरी) को इस वर्ष 31 अक्टूबर को समाप्त होने वाली 2024-25 अवधि के लिए सी हैवी मोलेसेस से प्राप्त इथेनॉल के लिए ₹57.97 प्रति लीटर की उच्च एक्स-मिल कीमत को मंजूरी दी, जो ₹1.69 अधिक है. बी हैवी मोलेसेस और गन्ने के रस/चीनी/चीनी सिरप से उत्पादित इथेनॉल की कीमतें क्रमशः ₹60.73 प्रति लीटर और ₹65.61 प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहीं.

20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य अब इथेनॉल वर्ष 2025-26

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णय की घोषणा करते हुए, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2024-25 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए इथेनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है. सरकार ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को भी 2030 से इथेनॉल वर्ष 2025-26 कर दिया है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “इस दिशा में एक कदम के रूप में, तेल विपणन कंपनियों ने चालू ESY 2024-25 के दौरान 18% मिश्रण हासिल करने की योजना बनाई है.”


ये भी पढ़ें: सरकार ने 34,300 करोड़ रुपये के साथ राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को दी मंजूरी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital