Urdu Conclave 2026

Hurun India Rich List: हुरुन इंडिया ने जारी की भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट, देश की आधी GDP के बराबर है इनका वेल्थ…मुकेश अंबानी टॉप पर

बुधवार (1 अक्टूबर) को जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने टॉप पोजिशन हासिल की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिकॉर्ड 358 डॉलर-अरबपतियों वाली लिस्ट में शामिल थे.

Hurun India Rich List 2025

Hurun India Rich List: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. बुधवार (1 अक्टूबर) को जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने टॉप पोजिशन हासिल की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिकॉर्ड 358 डॉलर-अरबपतियों वाली लिस्ट में शामिल थे.

इस लिस्ट में अंबानी परिवार ₹9.55 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. वहीं गौतम अदाणी (Gautam Adani) और उनका परिवार ₹8.15 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है.

शाहरुख खान सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी ₹12,490 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ पहली बार भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में और अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं. लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति का क्रेडिट रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और उसकी अंडरटेकिंग को दिया गया है. रैंकिंग में शाहरुख खान जूही चावला (₹7,790 करोड़) और ऋतिक रोशन (₹2,160 करोड़) जैसे दूसरे एक्टर्स से बहुत आगे हैं.

रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला

वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर (Roshni Nadar) मल्होत्रा ​​को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया.  उन्होंने ₹2.84 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहली बार टॉप 3 में जगह बनाई. देश में अरबपतियों की कुल संख्या 350 को पार कर गई है, जो 13 साल पहले इस सूची के शुरू होने के बाद से छह गुना बढ़ी है. लिस्ट में शामिल सभी लोगों की संयुक्त संपत्ति ₹167 लाख करोड़ है, जो भारत की जीडीपी के लगभग आधे के बराबर है.

31 साल के अरविंद श्रीनिवास सबसे युवा अरबपति

इसके अलावा हुरुन इंडिया की इस सूची में कई युवा वेल्थ क्रिएटर्स, खास कर वैसे युवा जिन्होंने शून्य से सबकुछ शुरू किया और संपत्ती बनाई, को भी शामिल किया गया है. खुद के दम पर सफलता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की बात करें तो सूची में 66%, यानी लगभग 1,115 लोग, स्व-निर्मित (Self-Made) हैं.

इनमें परप्लेक्सिटी (Perplexity) के संस्थापक, 31 साल के अरविंद श्रीनिवास (Aravind Srinavas) को ₹21,900 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ भारत का सबसे युवा अरबपति घोषित किया गया.

अरबपतियों की सूची में मुंबई सबसे आगे

देश की फाइनेंसिंयल कैपिट की जाने वाली मुंबई अभी भी सबसे ज़्यादा अरबपतियों वाले शहरों की सूची में सबसे ऊपर है, जहां भारत के 451 सबसे अमीर लोग बसते हैं. इसके बाद 223 अरबपतियों के साथ नई दिल्ली और 116 अरबपतियों के साथ बेंगलुरु का स्थान है.


ये भी पढ़ें: भारत में PhonePeऔर मास्टरकार्ड ने लॉन्च किया नया टैप एंड पे फीचर, कॉन्टैक्टलेस पेमेंट होगा आसान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read