बिजनेस

PM Modi के नेतृत्व में भारत कई दशकों बाद ले रहा सही आर्थिक फैसले: वैश्विक निवेशक जिम रोजर्स

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की नीतियों की सराहना करते हुए दिग्गज वैश्विक निवेशक जिम रोजर्स (Jim Rogers) ने गुरुवार (28 नवंबर) को कहा कि कई दशकों बाद भारत सही आर्थिक फैसले ले रहा है. 82 वर्षीय निवेशक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में काफी सारे बड़े बदलाव आए हैं. भारत 2047 तक विकसित बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस कारण से वह दोबारा से यहां निवेश करना पसंद करेंगे.

निवेशक ने क्या कहा

रोजर्स ने कहा, ‘आप जानते हैं, कई दशकों से भारत ने बहुत सी अच्छी चीजों के बारे में बात की है, लेकिन वास्तव में उन अमल नहीं किया. मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि भारत ने अर्थशास्त्र को समझा है और आगे क्या करना चाहिए, लेकिन अब मुझे मेरे जीवन में पहली बार लगता है कि दिल्ली चीजों को समझ रही है. इसका मतलब यह है कि चीजें आगे बेहतर होने वाली हैं.’

भारत की अर्थव्यवस्था में बीते एक दशक में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. भारत में आजादी के बाद निवेश हुए 14 ट्रिलियन डॉलर में से 8 ट्रिलियन डॉलर बीते 10 वर्षों में आए हैं. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं.

भारत में करेंगे निवेश

भारत की विकास दर G20 देशों में सबसे अधिक 7 प्रतिशत है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विकास दर अनुमान 7.2 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. इसकी वजह देश में निजी उपभोग बढ़ना है.

रोजर्स ने कहा कि कई वर्षों के बाद भारत को यह एहसास हुआ है कि संपन्नता और सफलता कोई खराब चीज नहीं है. उन्होंने कहा, ‘भारत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है. मैंने यहां कई सकारात्मक बदलाव देखे हैं. भारत के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए मैं यहां और निवेश करूंगा.’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

53 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago