चेन्नई, 27 फरवरी, 2025: Karur Vysya Bank (KVB) ने आज तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अपनी 6 नई शाखाओं का उद्घाटन किया. इन शाखाओं में ग्राहकों को खाता खोलने, जमा और ऋण सेवाओं जैसे बैंकिंग उत्पादों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराई जाएगी.
नई शाखाओं के उद्घाटन समारोह
आज जिन नई शाखाओं का उद्घाटन किया गया, वे हैं:
872वीं शाखा – सलेम (चेरी रोड): उद्घाटन किया बालासुब्रमणियन, उप आयुक्त, सलेम निगम द्वारा.
873वीं शाखा – प्रोद्दातुर (आंध्र प्रदेश): उद्घाटन किया मल्लिकार्जुन, नगर आयुक्त, प्रोद्दातुर द्वारा.
874वीं शाखा – तिरुवल्लूर (मनावला नगर): उद्घाटन किया थिरुनावुक्करासु, नगर आयुक्त, तिरुवल्लूर द्वारा.
875वीं शाखा – तिरुचि (मेलचिंतामणि): उद्घाटन किया डॉ. कुमारवेल, डीन, महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल, तिरुचि द्वारा.
876वीं शाखा – चेन्नई (चितलपक्कम): उद्घाटन किया शशिकला, उप आयुक्त, तम्बरम नगर निगम द्वारा.
877वीं शाखा – तिरुप्पुर (नेरुपेरीचाल): उद्घाटन किया चिक्कन्नन, ट्रस्टी, एम. एन. चिक्कन्ना चेत्तियार ट्रस्ट, तिरुप्पुर द्वारा.
शाखाओं के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं
नई शाखाएं ग्राहकों को सभी बुनियादी बैंकिंग लेन-देन की सुविधा प्रदान करेंगी, साथ ही विशेष ग्राहक आवश्यकताओं को भी पूरा करेंगी. इनमें खुदरा, संस्थागत और उपभोक्ता ऋण सहित बैंकिंग उत्पादों और वित्तीय सेवाओं की पूरी श्रृंखला शामिल होगी. इसके अलावा, बैंक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधाएं भी प्रदान करता है. KVB की मोबाइल बैंकिंग ऐप, KVB DLite, ग्राहकों को 150+ सुविधाओं के माध्यम से वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाओं की सुविधा प्रदान करती है और हाल ही में इसे ग्राहकों के अनुकूल नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है.
करूर वैश्य बैंक की देशभर में 877 ब्रांच
Karur Vysya Bank के पास 877 शाखाओं और 2200+ एटीएम एवं कैश रिसाइक्लरों के साथ देशभर में कई टच प्वाइंट्स हैं. बैंक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 35 शाखाओं को जोड़ा, जिससे बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 877 हो गई.
एक स्टेटमेंट के अनुसार, इस बैंक का कुल कारोबार 31 दिसंबर 2024 तक 1,81,993 करोड़ रुपये था, जिसमें जमा राशि 99,155 करोड़ रुपये और अग्रिम 82,838 करोड़ रुपये थे. बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपना सर्वाधिक शुद्ध लाभ 1,605 करोड़ रुपये दर्ज किया था. वर्तमान वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में शुद्ध लाभ 1,428 करोड़ रुपये रहा. बैंक का नेट एनपीए 0.20% है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

