Bharat Express DD Free Dish

त्योहारों में रफ्तार पकड़ेगी लग्जरी कार बिक्री, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी की बढ़ी डिमांड

Luxury Car Sales in  India: साल की पहली छमाही में सुस्त रही लग्जरी कार बिक्री त्योहारों के मौसम में तेज होने की उम्मीद है. मर्सिडीज-बेंज और ऑडी के शीर्ष अधिकारियों ने मांग में सुधार और हाई-एंड मॉडल्स की बढ़ती बिक्री पर भरोसा जताया है.

Luxury Car Sales in  India

Luxury Car Sales in  India: साल की पहली छमाही में सुस्त रही मांग के बाद लग्जरी कार कंपनियां चालू तिमाही में त्योहारों के मौसम के साथ बिक्री में तेजी की उम्मीद कर रही हैं. मार्केट लीडर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया कि साल की शुरुआत में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण घरेलू बाजार में मांग थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन अब त्योहारों की शुरुआत के साथ माहौल बेहतर हो रहा है.

मार्केट लीडर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर के मुताबिक, ‘हमारे सेगमेंट में खरीदारी काफी हद तक लोगों की भावनाओं पर निर्भर करती है. इस साल आरबीआई ने रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की है और हमें भरोसा है कि आने वाले हफ्तों में बिक्री की रफ्तार बढ़ेगी’. उद्योग के जानकारों का अनुमान है कि इस साल त्योहारों के सीजन में 10,000 से 12,000 लग्जरी वाहन बिक सकते हैं.

घरेलू बाजार में कुल लग्जरी कार बिक्री 5-8% बढ़ी

उन्होंने बताया कि मर्सिडीज के पास फिलहाल 1,500 ऑर्डर लंबित हैं खासतौर पर हाई-एंड मॉडल्स की बिक्री में 15-20% की बढ़ोतरी देखी जा रही है. मुख्य सेगमेंट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जबकि एंट्री-लेवल पर, जहां कंपनी की मौजूदगी कम है. वहां थोड़ी गिरावट आई है पिछले तिमाही में मर्सिडीज-बेंज इंडिया की बिक्री 10% बढ़कर 4,238 यूनिट रही, जबकि घरेलू बाजार में कुल लग्जरी कार बिक्री 5-8% बढ़ी.

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने भी सहमति जताते हुए कहा कि ‘पूरे उद्योग को फिलहाल कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है रुपये में कमजोरी से कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक हालात में अनिश्चितता के चलते मांग धीमी हुई है. हालांकि, हमें आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद है’.

पिछले साल लग्जरी कार बाजार में करीब 8% बढ़त

उद्योग से जुड़े लोग मानते हैं कि पूरे कैलेंडर वर्ष में बिक्री में केवल सिंगल-डिजिट ग्रोथ होगी, क्योंकि 2024 का आधार पहले से ही ऊंचा है. पिछले साल लग्जरी कार बाजार में करीब 8% की बढ़ोतरी हुई थी और 54,000 गाड़ियां बिकी थीं.

वर्तमान में भारत के ऑटो बाजार में लग्जरी कारों की हिस्सेदारी महज 1% से थोड़ी ज्यादा है, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है. हालांकि, अरबपतियों की बड़ी संख्या के चलते विशेषज्ञ मानते हैं कि मध्यम और लंबी अवधि में यह बाजार काफी तेजी से विस्तार कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Intelsat और Inmarsat जैसी दिग्गज कम्पनियों की नजर भारत पर, यहां अरबों डॉलर का सैटकॉम मार्केट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read