भारत लॉन्च हुआ Meta One
अब तक लोगों को अलग-अलग ऐप के लिए अलग चार्ज देना पड़ता था, लेकिन नए सिस्टम से सब कुछ एक साथ मैनेज हो जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे गूगल वन या एपल वन में एक ही जगह से कई सर्विस मिल जाती हैं, वैसे ही मेटा वन में भी सारे प्लान एक पेज पर मिलेंगे.
क्या है ये नया Meta One सिस्टम?
सरल शब्दों में कहें तो मेटा वन एक सेंट्रल हब है. यहां से आप फेसबुक, इंस्टा, वॉट्सऐप और मेटा एआई के लिए प्रीमियम मेंबरशिप ले सकते हैं. चाहें तो सिंगल ऐप का प्लान लें या फिर पूरा कॉम्बो पैक खरीद लें. कंपनी साफ कह रही है कि बिना पैसे दिए भी ऐप पहले की तरह चलते रहेंगे, ये प्लान सिर्फ एक्स्ट्रा मजे के लिए है.
सिर्फ लुक बदलने से लेकर एक्स्ट्रा टूल्स तक मिलेगा
कंपनी सब्सक्रिप्शन लेने वालों को कुछ हटके चीजें दे रही है. जैसे ऐप का लोगो और कलर थीम चेंज करना, नए स्टाइल वाले स्टिकर और इफेक्ट्स यूज करना. पहले मेटा की कमाई का बड़ा जरिया विज्ञापन था, अब वो मेंबरशिप वाले मॉडल पर भी फोकस कर रही है ताकि यूजर को प्रीमियम फील मिले.
सबसे कम दाम वाला प्लान कौन सा है?
अगर बजट कम है तो वॉट्सऐप प्लस से शुरुआत कर सकते हैं. इंडिया में इसका दाम 79 रुपये रखा गया है. इसमें चैटिंग को अपने हिसाब से सजाने का मौका मिलता है. आपको कई नई थीम, खास आइकन पैक, चैट में नए इफेक्ट, प्रीमियम स्टिकर कलेक्शन और पहले से ज्यादा चैट को पिन करने की सुविधा मिलती है.
549 रुपये वाले बंडल में क्या है खास?
जिन लोगों को एक साथ कई ऐप की प्रीमियम सर्विस चाहिए उनके लिए मेटा वन कोर लाया गया है. इसकी कीमत 549 रुपये है और ये सबसे किफायती कॉम्बो माना जा रहा है. इसमें वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा एआई का ज्यादा इस्तेमाल करने की छूट मिलेगी. खास तौर पर जो लोग एआई से फोटो और वीडियो बनाते हैं उनके लिए ये फायदेमंद है क्योंकि लिमिट बढ़ जाती है.
1950 रुपये वाला सबसे महंगा पैक किसके लिए है?
कोर के ऊपर मेटा वन प्रीमियम आता है. इंडिया में इसका प्राइस 1950 रुपये तय किया गया है. इसमें कोर वाले सारे बेनिफिट तो हैं ही, साथ में कंटेंट बनाने वालों के लिए अलग से टूल्स जोड़े गए हैं. रील एडिटिंग, रीच बूस्ट करने वाले ऑप्शन और एडवांस एआई फीचर्स इसी प्लान में मिलेंगे. जो लोग प्रोफेशनल लेवल पर इंस्टा और फेसबुक यूज करते हैं उनके लिए ये पैक बनाया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


