Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने की MSEs से तय लक्ष्य से 94% ज्यादा खरीद, पेट्रोलियम, रक्षा और विद्युत मंत्रालय टॉप पर रहे

वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने MSEs से तय लक्ष्य से 94% अधिक खरीद की। पेट्रोलियम, रक्षा और विद्युत मंत्रालय शीर्ष पर रहे, जबकि कुछ मंत्रालय लक्ष्य से पीछे रहे.

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) से खरीद के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. तय लक्ष्य से 94% ज़्यादा खरीद की गई.

MSME मंत्रालय के ‘संबंध’ पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, जिन मंत्रालयों के लिए कम से कम ₹100 करोड़ की MSE खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, उन्होंने कुल ₹92,675 करोड़ की खरीदारी की. जबकि उनका तय लक्ष्य ₹47,676.88 करोड़ था. इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में इन मंत्रालयों ने MSEs से ₹73,800 करोड़ की खरीद की थी.

कौन रहा आगे, कौन पीछे?

सबसे अधिक खरीद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने की. उसने ₹31,304 करोड़ की खरीदारी की. इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने ₹13,039 करोड़ और विद्युत मंत्रालय ने ₹11,584 करोड़ की खरीद की.

हालांकि कुछ मंत्रालय अपने तय लक्ष्य से काफी पीछे रह गए. वित्त मंत्रालय ने सिर्फ 58% लक्ष्य हासिल किया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय महज 19.60% तक ही पहुंच सका. वहीं, अंतरिक्ष विभाग ने तो सिर्फ 2.30% लक्ष्य ही पूरा किया.

प्रतिशत के लिहाज से कौन बना चैंपियन?

जहां तक प्रतिशत में प्रदर्शन की बात है, सबसे आगे शिपिंग मंत्रालय रहा. इसने अपने लक्ष्य से 300% ज़्यादा खरीद की. इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने 173% और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 148% ज़्यादा खरीद की.

यह आंकड़े दिखाते हैं कि कई मंत्रालयों ने MSEs को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान दिया है, हालांकि कुछ को अब भी सुधार की ज़रूरत है.

ये भी पढ़ें: दुनियाभर की कंपनियां भारत में निवेश के लिए दौड़ रहीं, यहां 10 वर्षों में FDI तेजी से बढ़ा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital