एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन
N Chandrasekaran Extension: टाटा ग्रुप से जुड़ी अहम खबर है कि टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को राहत देते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है. गुरुवार को हुई बैठक में उन्हें एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर अगले पांच साल तक बने रहने की मंजूरी मिल गई.
IPO की तैयारी
कंपनी ने अपनी होल्डिंग कंपनी को लिस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में टाटा संस का IPO लाने की तैयारी होगी और इसमें चंद्रशेखरन की भूमिका बेहद अहम रहेगी.
टाटा ट्रस्ट्स की चुनौती
हालांकि, होल्डिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स उनकी दोबारा नियुक्ति को चुनौती दे सकते हैं.
तीसरे कार्यकाल से इनकार
चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को साफ किया था कि मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म होने के बाद वे तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
-खबर लगातार अपडेट हो रही है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





