बिजनेस

Petrol-Diesel Rate: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, यूपी के इन शहरों में सस्ता हुआ तेल, देखें आज के रेट

Petrol-Diesel 11 January Rate: ग्‍लोबल मार्केट (International Market) में कच्‍चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी आई है. पिछले दो दिनों से लगातार कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखी जा रही है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों में भी आज सुबह (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए है. आज भी बड़े महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम जस से तस बने हुए हैं. हालांकि आज यूपी, राजस्‍थान और हरियाणा सहित कई राज्‍यों में तेल की कीमतों में बदलाव किया गया है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल 16 पैसे सस्‍ता होकर 96.60 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 16 पैसे गिरकर 89.77 रुपये लीटर पहुंच गया है. वहीं राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 16 पैसे महंगा हुआ और 109.46 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 15 पैसे चढ़कर 94.61 रुपये लीटर हो गया है. हरियाणा के गुरुग्राम में आज पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 96.97 रुपये लीटर जबकि डीजल 12 पैसे गिरकर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत  96.72 रुपये और डीजल की कीमत (diesel price) 89.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का रेट 94.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है.

ये भी पढ़ें-  Weather Update: दिल्ली में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किलें, यूपी में ठंड का कहर जारी, इन शहरों में जारी हुआ येलो अलर्ट

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

12 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

13 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

45 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

46 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

56 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

2 hours ago