बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है तेल का भाव

Petrol-Diesel 21 December Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने भी 21 December 2022 को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह दाम जारी किए है और आज भी तेल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर बने हुए हैं.

राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.

कब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ?

भारत में काफी समय से पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है. लेकिन उसके बावजूद भी भारत में तेल के दामों में बदलाव नहीं हो रहा है. ऐसे में ये सावल जनता बार-बार पूछ रही है कि भारत में तेल के दाम कब कम होंगे ? कुछ समय पहले कच्चे तेल की कीमत नीचे गिर गई थी. इसको देखते हुए यह अनुमान लगाया जाने लगा था कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द ही घट सकते हैं.

लेकिन पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में चल रही सभी चर्चाओं को ख़ारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को अभी भी कच्चे तेल की प्रोसेसिंग पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है और उनको नुकसान हो रहा है. डीजल पर तेल कंपनियों को लगभग 4 से 5 गुना नुकसान उठाना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: ‘शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर जिंदा जला दूंगा’- पठान विवाद के बीच अयोध्या के संत की धमकी

अपने शहर में ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

2 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

14 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

36 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago