मनोरंजन

Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Avatar 2 Box Office Collection:  डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की  फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water ) या   ‘अवतार 2’ (Avatar 2) इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है. दुनिया भर में इस फिल्म को ऑडियंस बेहद पसंद कर रही है. फिल्म ‘अवतार 2’ की कमाई  में भी हर दिन इजाफा हो रहा है. जेम्स कैमरून की इस फिल्म को रिलीज हुए  पांच दिन हुए हैं और ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है.चलिए जानते हैं ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने मंगलवार यानी पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया?

‘अवतार 2’ ने पांचवें दिन की कितने की कमाई

बता दें कि इस  फिल्म का ऑडियंस को 13 सालों से इंतजार था.  जब ‘अवतार’ फिल्म 2009 में आई थी. तब इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार प्रर्दशन  किया था. तभी से ऑडियंस को इस  मूवी का बेसब्री से इंतजार था.  अब 13 साल बाद ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ रिलीज हुई है और दर्शक पानी के अंदर की हैरतंगेज कहानी को बेहद पसंद कर रहे हैं. इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.3 करोड़ रुपयों की कमाई की थी.

वहीं फिल्म ने दूसरे दिन  42.5 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रहा. फिल्म ने चौथे 18.6 करोड़ का कलेक्शन किया है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के मंगलवार के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को 16 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का कुल कलेक्शन अब 163.40 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: उर्फी जावेद को WhatsApp कॉल पर मिली थी रेप और जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को बिहार से दबोचा

जल्द  होगी 200 करोड़ कल्ब में शामिल ‘अवतार 2’

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ तेजी के साथ कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म को जल्द ही  200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. वहीं अगर फिल्म ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रर्दशन देती रही तो ये दूसरे वीकेंड तक ये कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी पीछे छोड़ दिया था.  बता दें कि ‘अवतार 2’ की लागत 250 मिलियन डॉलर्स यानी 2000 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

6 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

32 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago