मनोरंजन

Kartik Aaryan: शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, इंस्टा पर पोस्ट कर एक्टर ने बताया

Kartik Aaryan Injured: बॉलीवुड मशहूर कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएगें. फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) की शूटिंग के दौरान कार्तिक एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसकी वजह से ‘भूल भुलैया 2’ स्टार कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है.  इस मामले की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दी है.

कार्तिक आर्यन हुए घायल

कार्तिक आर्यन ने सोमवार देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें चोट लग गई है. कार्तिक आर्यन के इस इंस्टा पोस्ट में आप देख सकते हैं कि एक्टर आईस से भरी बकेट में बायां पैर डाले हुए बैठे हैं. साथ ही उनके घुटने के पीछे काफ मसल्स पर ब्लू पैचेस साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि- ‘घुटने टूट गए नाचते हुए, साल 2023 का आईस बकेट चैलेंज अब शुरू होता है.’

ऐसे में कार्तिक आर्यन की इस इंस्टा पोस्ट से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, बस शूटिंग के दौरान खिंचाव हो सकता है. दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की इस फोटो को देखकर उनके चाहने वालें एक्टर के जल्द ठीक की होने की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Neema Paul ने गाया सॉन्ग तो बैकग्राउंड म्यूजिक देते हुए नजर आए Kili Paul, देखें VIDEO

कब रिलीज हो रही है ‘शहजादा’

12 जनवरी को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर ‘शहजादा’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. सभी फैंस कार्तिक आर्यन की इस एक्शन पैकेज थ्रिलर फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में गौर करें कार्तिक की ‘शहजादा’ (Shehzada) की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म अगले महीने 10 फरवरी 2023 को थिएटर में रिलीज होगी. कार्तिक आर्यन के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में मौजूद हैं. मालूम हो कि इससे पहले ‘शहजादा’ का टीजर रिलीज किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago