बिजनेस

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जानें भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel 26 December Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के रेट 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए है. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) का भाव 2 डॉलर की बढ़त के साथ 79.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने भी सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज (26 दिसंबर 2022) भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स, वैट आदि में बदलाव के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी देखी गई है.

यूपी और बिहार के कुछ शहरों में तेल के दामों में बदलाव देखने को मिला है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 9 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.48 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 9 पैसे चढ़कर 94.26 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी के ग्रेटर नोएडा और नोएडा में आज पेट्रोल में दामों में 8 पैसे की गिरावट होने के साथ ही इसकी कीमत 96.92 रुपये लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 6 पैसे सस्‍ता होकर 90.08 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में आज पेट्रोल के भाव चढ़े हैं और यह 13 पैसे बढ़कर 96.57 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 12 पैसे घटकर 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है.

महानगरों में नहीं बदले तेल के दाम

साल के आखिरी महीने दिसंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है. लेकिन अभी भी देश के बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए तो डीजल 94.27 लीटर की कीमत पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. चैन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर बीजेपी और काग्रेस के बीच सियासी युद्ध

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

2 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

14 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

36 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago