बिजनेस

Petrol Diesel Price: एनसीआर से यूपी-बिहार तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर सोमवार सुबह पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी देखने को मिला. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज एनसीआर समेत यूपी और बिहार के कई शहरों में जारी रेट में बदलाव देखने को मिल रहा है. पटना में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता हो गया है. हालांकि, आज भी दिल्ली-मुंबई की तरह देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 20 पैसे की गिरावट के साथ 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.  गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 32 पैसे बढ़कर 96.5 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 96.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 88 पैसे गिरकर 107.24 रुपये लीटर पर और डीजल 82 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर पर बिक रहा है.

कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 83.20 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गई है. WTI की दर भी बढ़कर 76.42 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.

ये भी पढ़ें- टॉप 30 अमीरों की लिस्ट से भी बाहर हुए गौतम अडानी, अब इतनी रह गई दौलत, 82 फीसदी तक गिरे ग्रुप के शेयरों के दाम

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर-
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर-
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर-
पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल कोलकाता में 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदले रेट

-नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
-लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

1 minute ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

57 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago