मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’, तीसरे दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Selfie Box Office Collection Day 3 : अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ की ओपनिंग बेहद खराब रही. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन शनिवार और रविवार की छुट्टियों में भी ‘सेल्फी’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले. ऐसे में टिकट खिड़की पर फिल्म की हालत तीन दिन के अंदर ही खराब हो गई है. आइए यहां जानते हैं अक्षय-इमरान की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सेल्फी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलैक्शन किया.

सेल्फी , रिलीज के तीसरे दिन कमाए कितने करोड़

अक्षय कुमार की 2022 में रिलीज ‘राम सेतु’, ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ सभी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम रहीं.  वहीं ‘सेल्फी’ अक्षय कुमार की साल 2023 की पहली रिलीज फिल्म है. मेकर्स और अक्षय कुमार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही और 3 दिन के अंदर ही फिल्म ने हांफना शुरू कर दिया.

पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया

कमाई की बात करें तो ‘सेल्फी’ ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म 3.80 करोड़ की कमाई कर पाई और अब तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सेल्फी’ ने रिलीज के तीसरे दिन महज 3.90 करोड़ रुपए ही बटोरे हैं.  इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 10.25 करोड़ रुपये हो गया है.  यह शायद पहली बार है जब कोई फिल्म इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती भोजपुरी हसीनायें, उम्र जान कर हो जाएंगे हैरान , Aamrapali Dubey से Akshara Singh तक फिटनेस फ्रीक

सेल्फी ‘ मलयालम मूवी ड्राइविंग लाइसेंस’ ‘सेल्फी’ का रीमेक

मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज और सूरज वेंजारामूडु ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं.  वहीं राज मेहता निर्देशित ‘सेल्फी’ में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिका निभाई है. यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘सेल्फी’ सिनेमा हॉल में पैर जमाने में नाकाम रही तो कई लोगों ने अक्षय की फिल्मों के चुनाव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago