बिजनेस

Petrol-Diesel Rate: इन शहरों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना सस्ता हुआ फ्यूल

Petrol Diesel Rate: देश में इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. यहां जानेंगे कि कच्चे तेल की कीमत में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं या नहीं.

आज क्या है कच्चे तेल के भाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर नजर डालें तो इनमें मजबूती ही नजर आ रही है. आज ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है और 80.99 डॉलर के रेट पर बना हुआ है. वहीं, WTI क्रूड 74.40 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर बना हुआ है. हालांकि कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन आज देश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव देखा जा रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.25 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Patanjali Foods: अडानी ही नहीं रामदेव की कंपनी के शेयर ने भी दिया निवेशकों को झटका, 10 दिनों में डूबे 7000 करोड़

आज एनसीआर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है?

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा ) में आज पेट्रोल के दाम में 13 पैसे की गिरावट देखी गई है और यह 96.79 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. जबकि डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 89.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

गुरुग्राम में आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम 29-29 पैसे सस्ते हुए हैं. गुरुग्राम में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल भी 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

गाजियाबाद आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यहां पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

4 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

19 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

45 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

59 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago