होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'जॉयलैंड'(फोटो)
Joyland Release Date in India: सईम सादिक के निर्देशन में बनी पाकिस्तानी फिल्म ‘जॉयलैंड’ भारत में रिलीज होने वाली है. फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इंडिया में इस मूवी की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा की है. सिर्फ यही नहीं, बल्कि बहुत जल्द पाकिस्तान की टॉक ऑफ द टाउन रही यह मूवी अलग-अलग देशों में भी रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने भारत सहित सभी देशों के लिए अलग-अलग रिलीज डेट का ऐलान किया है.
‘जॉयलैंड’ पाकिस्तान की वह फिल्म है, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा है. यह कान फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म है, जिसे स्टैंडिंग ओवेशन तक मिला था. फिल्म की तारीफ को देखते हुए इसे ऑस्कर 2023 के लिए ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन इतनी तारीफ के बाद भी फिल्म को अपने ही देश में बैन का सामना करना पड़ा.
सईम सादिक की फिल्म ‘जॉयलैंड’ को लेकर पाकिस्तान में काफी विवाद हुआ था. फिल्म 18 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिल चुका था. मगर फिल्म को आपत्तिजनक बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया गया. सरकार ने ‘जॉयलैंड’ को लेकर मिली शिकायतों का हवाला देते हुए इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया था.
फिल्म को बैन करने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. सोशल मीडिया पर फैंस ने बैन को लेकर आलोचना जाहिर की थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने फिल्म पर लगे बैन को रिव्यू करने के लिए कमिटी बनाई. आखिरकार कुछ सीन हटाए जाने के बाद फिल्म को 18 नवंबर, 2022 को पाकिस्तान में रिलीज कर दिया गया. अब यह फिल्म भारत में भी रिलीज होने वाली है.
फिल्म के मेकर्स ने अलग-अलग देशों में इस मूवी की रिलीज डेट की घोषणा की है, जिसके अनुसार भारत में यह फिल्म 10 मार्च, 2023 को रिलीज होगी. ‘जॉयलैंड’ इंडिया में पीवीआर में रिलीज होगी.
फिल्म की कहानी दकियानूसी विचारों को दिखाती है. जॉयलैंड में एक परिवार अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहता है. उनकी यह इच्छा पूरी भी होती है. लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है, जब परिवार के छोटे बेटे को ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है. जॉयलैंड में अली जुनेजो, अलीना खान, सारवत गिलानी, रस्ती फारूक, सानिया सईद, सलमान पीरजादा और सोहेल समीर अहम भूमिका में हैं.
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…