बिजनेस

Petrol Diesel Rates: कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानें लेटेस्ट अपडेट

Fuel Price Rates Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. WTI क्रूड ऑयल में जहां गिरावट आई है, वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. WTI कच्चा तेल 0.07 प्रतिशत गिरकर 71.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल 0.05 फीसदी चढ़कर 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.

देश की राजधानी समेत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. वहीं, दूसरे शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं कहां महंगा हुआ पेट्रोल और कहां सस्ता?

पेट्रोल और डीजल के दाम कहां बदलें

नोएडा में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है. यहां एक लीटर पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये में मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 97.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे बढ़कर 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 89.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें- Go First: जेट एयरवेज जैसा हुआ गो फर्स्ट का हाल, कंपनी के पास नहीं है तेल भराने के पैसे, 3 और 4 मई की सभी उड़ानें रद्द

बिहार के पटना में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 107.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 16 पैसे महंगा होकर 94.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 108.61 रुपये और डीजल 12 पैसे बढ़कर 93.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

10 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

16 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

23 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

52 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

1 hour ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago