देश

Karnataka Election 2023: बजरंग दल की तुलना भगवान हनुमान से करने पर भड़की कांग्रेस, बोली- PM मोदी ने लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, की माफी की मांग

Congress: कर्नाटक चुनाव से पहले अब भगवान हनुमान बजरंग बली के नाम पर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान हनुमान की तुलना हिंदुत्ववादी संगठन बजरंग दल से करने के लिए माफी मांगने की मांग कर डाली है. दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी. जिसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का फैसला लिया है. इससे पहले पीएम ने ‘बजरंग दल और अन्य संगठनों पर निर्णायक कार्रवाई का आश्वासन’ देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि “कांग्रेस ने पहले श्रीराम को कैद में रखा था (शीर्ष अदालत के फैसले से पहले अयोध्या में) और अब बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाकर भगवान हनुमान को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है.”

‘कांग्रेस ने की पीएम मोदी से माफी मांगने की मांग’

पीएम मोदी के बजरंग बली की तुलना हिंदुवादी संगठन से करने के बाद कांग्रेस जमकर हमलावर हो गई है. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “भगवान हनुमान पवित्रता, श्रद्धा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा और बलिदान के प्रतीक हैं.” उन्होंने कहा, “भगवान हनुमान की तुलना किसी व्यक्ति या संगठन के पर्याय के रूप में करना अपमान है और पीएम मोदी हनुमान जी के लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “बेशक, ये कैनर्ड बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, स्वयंभू चाणक्य के कारखाने में निर्मित किए गए थे. लाखों हनुमान भक्त पूरी ताकत के साथ इसका मुकाबला करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 2024 नहीं निशाने पर 2025! बिहार को लेकर प्रशांत किशोर का क्या मास्टर प्लान?

‘हम अपने आराध्य बजरंग बली का अपमान नहीं सहेंगे’

कांग्रेस प्रवक्ता ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “बजरंग दल के बारे में आपके ही नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि- ये ISI सर्टिफाइड दल है… और आप बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से कर रहे हैं! हम अपने आराध्य बजरंग बली का अपमान नहीं सहेंगे.

’40 फीसदी’ घोटाले पर बीजेपी बच रही है’

सुरजेवाला ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री और उनकी कंपनी कर्नाटक में ’40 फीसदी’ घोटाले से ग्रस्त बीजेपी सरकार के बारे में कुछ बोलने से परहेज कर रही है, और चुनाव का ध्रुवीकरण करने के लिए केवल बेकार के बहाने तलाश रहे हैं.” उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और बीजेपी के लिए प्रत्येक चुनाव भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और नफरत के सर्वव्यापी माहौल के बुनियादी मुद्दों का जवाब देने के बजाय धर्म के आधार पर समाज को बांटने का मौका भर है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

15 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

19 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

25 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

35 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

44 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

45 minutes ago