देश

Weather Update: देश के 18 राज्यों में आज होगी बारिश, चक्रवाती तूफान की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं आज भी बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार तेज हो सकती है. मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्द हवाएं चलती रहीं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रहा है. आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को भी राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है.

4 मई तक बारिश होगी

स्काईमेट के मुताबिक, 8 मई से मौसम साफ होने लगेगा. दिल्ली ही नहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तराखंड में भी भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग का मानना ​​है कि अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. उनका कहना है कि इस बेमौसम बारिश की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है. बुधवार को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की गतिविधियां जारी

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी हिमालयी राज्यों में 5 मई तक मौसम ऐसा ही रह सकता है. पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 4 अप्रैल तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश की संभावना है. इसमें पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य के कुछ क्षेत्र शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: नफरत फैलाने वाले संगठनों को बैन करेगी कांग्रेस, कर्नाटक में पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, PFI से बजरंग दल की तुलना

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

वहीं आज के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिमालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों और सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में भी बर्फबारी संभव है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

32 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

39 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

46 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago