Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कॉम्पिटिशन नहीं, कोऑपरेशन: आसियान समिट से पीएम मोदी ने दिया बिजनेश का मंत्र

पीएम मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने व्यापार के लिए कॉम्पिटिशन नहीं, कोऑपरेशन का मंत्र दिया.

PM Modi News Pic

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस बात पर जोर दिया कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए वर्तमान समय की मांग यह है कि भविष्य ‘प्रतिस्पर्धा’ (Competition) से नहीं, बल्कि ‘सहयोग’ (Cooperation) से तय होना चाहिए.

पिछले 12 वर्षों के ऐतिहासिक बदलाव

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर को आसियान की सफल अध्यक्षता और भारत के कंट्री कोऑर्डिनेटर के रूप में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यह इस वर्ष आसियान देशों की तीसरी यात्रा है, जो इस क्षेत्र के प्रति भारत के विशेष लगाव को दर्शाती है.

उन्होंने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत और आसियान के संबंध सिर्फ साझी संस्कृति और विरासत तक सीमित नहीं रहे, बल्कि डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़े हैं.

10,000 स्किल बिल्डिंग स्कॉलरशिप

पारस्परिक संबंधों और जन-जन के बीच जुड़ाव (People-to-People Ties) को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का लेखा-जोखा रखते हुए प्रधानमंत्री ने बताया.

  • वर्ष 2014 से अब तक 100 से अधिक पहल शुरू की गई हैं
  • लगभग 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए गए हैं
  • युवाओं के लिए 10,000 स्किल बिल्डिंग स्कॉलरशिप प्रदान की गई हैं
  • भारत और नौ आसियान देशों के बीच लगातार बढ़ती डायरेक्ट फ्लाइट्स और पर्यटन दोनों क्षेत्रों की निकटता का प्रमाण हैं

समृद्ध इंडो-पैसिफिक का विजन

मौजूदा वैश्विक संकटों और भू-राजनीतिक उथल-पुथल का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया आज शांति और स्थिरता की उम्मीद कर रही है, ऐसे में इस वर्ष की थीम “नेवेगेटिंग अवर फ्यूचर, टुगैदर” बेहद प्रासंगिक है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ‘आसियान कम्यूनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ दोनों मिलकर साझा आकांक्षाओं को नई बुलंदी देंगे.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में होगा नया गृहयुद्ध! क्यों है आशंका? जानिए शेख हसीना का रोल

आसियान की एकता और केंद्रियता (Unity and Centrality) के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरी तरह अटल बताते हुए प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह बैठक व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी. इस महत्वपूर्ण समिट के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ क्वाड (Quad) की उच्चस्तरीय बैठक में भी शामिल होने जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026