Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रिजल्ट से पहले रिलायंस के शेयरों में गिरावट, आज पेश होंगे चौथी तिमाही के नतीजे

सालाना वैल्यू की बात करें तो शेयर्स में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. 29 अप्रैल 2022 को कंपनी अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर थी.

RIL

प्रतीकात्मक तस्वीर

RIL Q4 RESULTS : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( RIL ) आज चौथी तिमाही के नतीजे पेस करने वाली है लेकिन रिजल्ट से पहले कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. भारतीय शेयर मार्केट के शुक्रवार को खुलने के साथ आज शेयर ₹2353.90 पर कारोबार करना शुरू किया . जो कि गुरूवार शेयर भाव से लगभग 9 रूपए ज्यादा था लेकिन शेयर में ये तेजी बहुत देर तक कायम नहीं रही और कुछ ही देर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखी जाने लगी. फिलहाल खबर लिखने के वक्त रिलायंस के शेयर 2344 की कीमत पर कारोबार कर रहे हैं. जो कल की कीमत से 1.20 रुपए कम है.

ये भी पढ़ें- केयर रेटिंग्स के पूर्व सीईओ मोकाशी पर SEBI ने लगाया 2 साल का लगाया बैन

पिछले एक महीने में कैसा रहा शेयर का हाल-

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3.16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं सालाना वैल्यू की बात करें तो शेयर्स में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. 29 अप्रैल 2022 को कंपनी अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर थी. उस दिन शेयर की कीमत 2855 रुपए दर्ज की गई थी जबकि 20 मार्च को 2180 रुपए की कीमत के साथ कंपनी के सेयर अपने निचले स्तर पर था.

ये भी पढ़ें- RBL ने ब्रिटेन की ‘प्रेट ए मेंजर’ फूड चेन से मिलाया हाथ, मुंबई में खुलेगी पहली शॉप

RIL शेयर में अचानक आई गिरावट से परे एक्सपर्ट अभी भी इस शेयर के लिए ₹2,891 का टार्गेट प्राइस दे रहे हैं. जो फिलहाल की कीमत से 20 फीसदी से ज्यादा है. पको मालूम हो कि RIL आज अपने मार्च तिमाही के नतीजे पेश करेगी. हालांकि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की यह कंपनी नतीजों में किसी तरह की बड़ी घोषणा नहीं करती है. एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है. हालांकि मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital