Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Stock market closed: बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, निफ्टी 1% चढ़ा

Stock market closed: निफ्टी बैंक आज 2% चढ़कर 41,500 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी के 12 में 11 शेयरों में खरीदारी और 1 में बिकवाली दिखी.

Stock market closed: कारोबारी हफ्ते के आखरि दिन बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ. बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद शानदार बाउंसबैक देखने को मिला. निफ्टी 244 अंक चढ़कर 17,854 पर, निफ्टी बैंक 830 अंक चढ़कर 41,500 और सेंसेक्स 910 अंक की बढ़त के साथ 60,842 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयर में से 36 हरे और 14 लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी बैंक  के 12 में 11 शेयर हरे और 1 लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 27 शेयरों में खरीदारी जबकि 3 में बिकवाली दिखी. एनर्जी, फार्मा,रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला. PSE, FMCG इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. बैंकिंग, ऑटो, इंफ्रा शेयरों  में खरीदारी देखने को मिली.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयर

निफ्टी के गिरने वाले शेयर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital