Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

स्टॉक स्पिलिट के बाद बढ़ी Varun Beverages में खरीदारी

स्पिलिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये पर आ गई , नई फेस वैल्यू पर पहले दिन इसके शेयरों में तेज उछाल रही.

प्रतीकात्मक तस्वीरें

Varun Beverages Share Price: ववरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयर आज स्टॉक मार्केट में 4 फीसदी तक चढ़े. दरअसल कंपनी  ने अपने शेयर्स को स्पिलिट किया जिसकी वजह से शेयर की करीदारी में उछाल आया. स्पिलिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये पर आ गई , नई फेस वैल्यू पर पहले दिन इसके शेयरों में तेज उछाल रही. फिलहाल ये शेयर 827 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. जबकि सुबह मार्केट कुलने के बाद इसकी कीमत में  4.31 फीसदी का इजाफा हुआ और 15 जून के इंट्रा डे में शेयर 962 रुपए के भाव तक चढ़ा.

कंपनी के बोर्ड ने मई में स्टॉक को 1:2 के रेशियो में स्प्लिट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. जिसके बाद कंपनी ने 6 जून को15 जून को इन्हें स्पिलिट करने का ऐलान किया था. स्टॉक्स स्पिलिट होने पर वो छोटे निवेशकों की पहुंच में आ जाते हैं . हालांकि शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और कीमत स्पिलिट रेशियो के  हिसाब से बंट जाती है.

ये भी पढ़ें- Lenskart को मिली बड़ी सफलता, हासिल की $100 मिलियन डॉलर की फंडिंग

शानदार शेयर है Varun Beverages- 

Varun Beverages की बात करें तो ये शेयर स्टॉक मार्केट का दमदार शेयर है. कंपनी ने अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले एक साल इस शेयर ने लगभग 144 फीसदी का रिटर्न दिया है. बीते साल यानि 2021 के जून में ये शेयर 716 रुपए के स्तर पर था जबकि इस साल मई में इसने अपना ऑलटाइम हाई 1747.15 के स्तर पर पहुंचा.

कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ की बात करें तो पेप्सिको की अमेरिका के बाहर दूसरी सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी है. मार्च तिमाही में कंपनी नने 429 करोड़ के कंसोलिडेटेड मुनाफे की बात कही थी. कपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी 37 फीसदी से ज्यादा इजापे की बात सामने आई थी. ब्रोकरेज हाउसेज का कंपनी पर भरोसा है और उम्मीद हबै कि कंपनी आगे भी अच्छा रिटर्न देगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital