Urdu Conclave 2026

22 साल बाद हमेशा के लिए बंद होगा Skype – अचानक क्यों लिया गया ये फैसला? जानिए पूरी कहानी

Skype Shutdown: 22 साल बाद स्काइप हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है. जानिए क्यों लिया गया यह फैसला और अब यूजर्स के लिए क्या हैं विकल्प.

Skype shutdown

Skype Shutdown: 2003 में लॉन्च हुआ Skype एक समय पर वीडियो कॉलिंग की दुनिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हुआ करता था. उस दौर में जब वीडियो कॉलिंग नई-नई चीज थी, स्काइप ने लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखा. लेकिन समय के साथ तकनीक बदली और अब नए टूल्स ने इसकी जगह ले ली है.

माइक्रोसॉफ्ट ने अब आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि 5 मई 2025 को स्काइप की सेवा हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी.

अब Teams पर माइक्रोसॉफ्ट का फोकस

माइक्रोसॉफ्ट ने Skype को 2011 में खरीदा था और तब से यह वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए एक भरोसेमंद टूल रहा है. हालांकि, पिछले कुछ सालों से माइक्रोसॉफ्ट धीरे-धीरे अपने नए प्लेटफॉर्म Microsoft Teams पर ज्यादा ध्यान देने लगा है. खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स के बढ़ते ट्रेंड के चलते टीम्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है.

माइक्रोसॉफ्ट अब स्काइप को पूरी तरह बंद करके टीम्स को ही प्राथमिक प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है. टीम्स को कंपनी न सिर्फ ऑफिस और प्रोफेशनल यूज के लिए बल्कि पर्सनल यूज के लिए भी प्रमोट कर रही है.

Skype यूजर्स के लिए क्या है विकल्प?

मौजूदा स्काइप यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है. साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट काफी समय से स्काइप यूजर्स को नोटिफिकेशन और अलर्ट के जरिए इस बदलाव के बारे में जानकारी भी दे रहा है.

जो लोग स्काइप के पेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपनी अगली रिन्यूअल डेट तक इसे यूज कर सकते हैं. जैसे ही उनकी वैलिडिटी खत्म होगी, अकाउंट भी बंद हो जाएगा. वहीं, नए यूजर्स के लिए स्काइप क्रेडिट और कॉलिंग प्लान्स पहले ही बंद कर दिए गए हैं.


ये भी पढ़ें- Vizhinjam International Seaport: PM मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे 8,900 करोड़ की लागत से तैयार यह बंदरगाह


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read